झांसी: झांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, पूर्वी हवाओं से मौसम ने ली करवट, 15 को फिर बारिश
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 झांसी में शुक्रवार सुबह से तेज धूप खिली थी। मगर शाम को पूर्वी हवाएं चलने से मौसम ने करवट ले ली और आसमान में काले बादल छा गए। शाम करीब 6:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। करीब 10 मिनट तक तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इससे गर्मी से राहत मिली है।