झांसी: झांसी में हो रही अघोषित विद्युत कटौती का व्यापारियों ने हाथों में पंखा लेकर किया विरोध प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 गर्मी का सितम जारी है। इसके अलावा बिजली भी कहर बरपा रही है। दिन-रात अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। बिजली की सबसे ज्यादा कमी दोपहर में खलती है। दोपहर में पारा अपने चरम पर होता है, ऐसे में बत्ती गुल हो जाती है। एक बार बिजली जाने के बाद उसके आने का कोई समय निर्धारित नहीं है।