झांसी: मनपसंद गाड़ी नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट नंबर मिल रहे हैं, PNB ने सरकारी योजनाओं के लिए एक दिन में खोले 2000 अकाउंट
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 झांसी में अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की तरह बैंक अकाउंट नंबर भी अलॉट हो रहे हैं। इसकी शुरूआत पंजाब नेशनल बैंक ने सरकारी योजनाओं के लाभ देने के लिए की है। यानी अब आप जिस अंक को अपना लकी नंबर मानते हैं, वह नंबर आपको बैंक के अकाउंट पर भी मिल जाएगा। वहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी भी खूब अकाउंट खुलवा रहे हैं।