झांसी: रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में बरुआसागर-टेहरका नव विद्युतिकृत लाइन पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ ट्रायल
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में लगातार विस्तार किया जा रहा है। झाँसी मंडल के झाँसी–मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत बरुआसागर-टेहरका के मध्य नव विद्युतिकृत तथा दोहरिकृत लाइन के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, आज ट्रैक पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल किया।