कोडरमा: तिलैया डैम के निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट के सहायक प्रबंधक ने नरेश नगर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेश नगर वार्ड संख्या 1 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान भुवनेश्वर (उड़ीसा) निवासी 34 वर्षीय विश्व रंजन दास पिता विष्णु रंजन दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोडरमा के तिलैया डैम में फ्लोटिंग सोलर एनर्जी को लेकर सोलर पैनल स्थापित करने वाले स्टारलिंक एंड विल्सन नामक कंपनी में कार्यरत।