कोडरमा: बेलाटांड़ दुर्गा मंडप के पास दुकानदारों के अतिक्रमण से श्रद्धालुओं को परेशानी, पुलिस ने समझाया
तिलैया थाना पुलिस ने बेलाटांड दुर्गा मंडप के पास दुर्गा पूजा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष पहल की। पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों को समझाते हुए पीछे हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया, ताकि आवागमन में बाधा न हो और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.