कोडरमा: धनबाद रेल मंडल ने कोडरमा स्टेशन पर फूड स्टॉल का किया निरीक्षण, स्वच्छता के प्रति सजग रहने के निर्देश
स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तेरहवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल एवं ट्रेनों के पैंट्री कारों की सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में धनबाद स्थित IRCTC बेस किचन का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ साफ-सफाई की व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया।