गाज़ीपुर: गाजीपुर में खराब गढ्ढे वाली सड़क आम लोगों के लिए बनी मुसीबत, सड़कों पर उड़ रही धूल से सांस लेने में हो रही दिक्कत
गाजीपुर नगर की सड़कों की स्थिति इस कदर खराब हो चुकी है कि आम लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। जगह-जगह गड्ढों से भरी सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। विशेष रूप से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज जाने वाला मार्ग इतना खराब हो चुका है कि मरीजों को अस्पताल पहुँचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।