नमस्कार!
आप देख रहे हैं UP.23.NEWS – सच्ची खबर सबसे पहले।
आज UP.23.NEWS की टीम पहुंच चुकी है जनपद अमरोहा के ऐतिहासिक गढ़ और तिगरी की पावन धरती पर लगने वाले प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले में।
जहां मेले में श्रद्धालुओं और लोगों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस बार मेले में बना प्रसिद्ध पीपा पुल लोगों के आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है। पीपा पुल को देखने और उस पर आवागमन करने के लिए लोगों में खास उत्साह नजर आ रहा है।
गंगा किनारे लगने वाला यह मेला अपनी धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
वहीं 24 तारीख को मेले में बड़ा जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। जिसको लेकर मेले में तैयारियां और रौनक देखने को मिल रही है।
तिगरी गंगा मेले की हर छोटी-बड़ी खबर और मेले का आंखों देखा हाल हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।
कैमरे के साथ UP.23.NEWS की टीम, तिगरी गंगा मेला, जनपद अमरोहा से।
UP.23.NEWS – सच्ची खबर सबसे पहले।