बेलदौर: गाछी टोला पनशलवा में मारपीट कर किया घायल, नगदी छीन लेने की भी शिकायत
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर नौ गाछी टोला पनशलवा गांव निवासी मणि कुमार राम की पत्नी शांति देवी ने शनिवार की शाम चार बजे बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के बिजय राम के पुत्र प्रदुम कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अपने तेरह वर्षीय पुत्र सुमित कुमार को मारपीट कर घायल कर तीन हजार रुपये नगद छीन लेने की शिकायत की है।