महोबा: संपूर्ण समाधान दिवस में बिलवई की महिलाओं ने आवास की गुहार लगाई, जर्जर कच्चे मकानों से राहत की मांग की
Mahoba, Mahoba | Sep 19, 2026 संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम बिलवई की राजकुमारी, रेखा और अनीता ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि वे बेहद गरीब और भूमिहीन हैं तथा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वे जर्जर कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से पात्रता की निष्पक्ष की मांग की है।