बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक से बढ़कर एक 'क्रिएटिव' और हैरान कर देने वाले तरीके निकाल रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आया है जहां शराब तस्करी के नायाब तरीके को देखकर हर कोई हैरान है। सामने आए मामले को देख पुलिस भी हैरान है। अब जो मामला सामने आया है इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है। उसने तस्करी के लिए अनोखा जुगाड़ निकाला है, जिसे देख हर कोई हैरान है। बुजुर्ग ने शराब की तस्करी करने के लिए बोतलों को अपने पूरे शरीर पर कपड़ों के अंदर इस तरह बांध रखा था कि पहली नजर में किसी को शक तक नहीं हो सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। जांच और तलाशी के दौरान जब पुलिस ने बुजुर्ग की तलाशी ली तो उसके शरीर से एक-एक कर शराब की बोतलें बरामद होने लगीं।
#Bihar #liquorsmuggling ##liquor #biharpolice
#apnamahuwarakhurd
Araria, Araria | Jun 17, 2026