हाथरस: डिपो से खाद्यान्न डिस्पैच के 24 घंटे में उचित दर विक्रेताओं तक पहुंचाने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी
जनपद हाथरस में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजनान्तर्गत भारतीय खाद्य निगम/एसडब्ल्यूसी डिपो से उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।