चांदपुर: हीमपुर दीपा में कपड़ा व्यापारी मुनीष बंसल के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा में बंसल क्लॉथ हाउस के मालिक मुनीष बंसल के मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई मुनीष बंसल का आरोप है। कि परिवार की अनुपस्थिति में अज्ञात चोर खिड़की से घर में दाखिल हुए सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गये हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।