धौलपुर: आरएसएस ने विजय दशमी पर शहर में निकाला पथ संचलन, लोगों ने किया भव्य स्वागत
शहर में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन निकाला। स्थानीय भार्गव वाटिका में गुरुवार को दोपहर शस्त्र पूजा के बाद स्वयंसेवकों ने शहर के मुख्य मार्गों पर कदमताल की। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन भार्गव वाटिका से शुरू हुआ, जहाँ ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम किया गया। अमृत वचन, गीत और बौद्धिक सत्र के बाद में