धौलपुर: माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की हुई मौत
शहर के सदर थाना इलाके में बुधवार शाम गांव हिनोंट का पुरा के पास एक तालाब में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को तत्काल तालाब से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल