अल्बर्ट एक्का (जारी): शादी का झांसा देकर नाबालिक से पांच साल तक दुष्कर्म, दूसरी युवती से निकाह के बाद आरोपी गिरफ्तार
जारी थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी 22 वर्षीय शमशाद खान उर्फ बबलू पिता सुदीर खान उर्फ शमसुद्दीन खान को जारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पर 17 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी जारी थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में साड़ी और कपड़ों की दुकान लगाता है।