अवंतिपुर बड़ोदिया: फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने बचाई जान; घंटों तक नहीं मिली 108 एम्बुलेंस, हुए परेशान
ग्राम तिलावद में मंगलवार दोपहर 40 वर्षीय अनिल बैरवा (पिता आत्माराम मीणा) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से नीचे उतार लिया और गंभीर हालत में शुजालपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, शाजापुर रेफर किए जाने के बाद मरीज को ले जाने के लिए लगभग दो घंटे तक 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई, जिससे उसे शाजापुर भेजने