**मुंबई से घर लौटा युवक 27 दिनों से लापता, ससुराल के लिए निकला था लेकिन बीच रास्ते से गायब**
मधेपुरा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवक पिछले 27 दिनों से लापता है। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आखिरकार परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
लापता युवक की पहचान भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा लखराज वार्ड-12 निवासी **मो. नाजीर** के रूप में हुई है। उसकी मां अवैरून खातून के अनुसार, नाजीर मुंबई में मजदूरी करता था और 9 जून को अपने गांव लौटा था।
Bihar, India | Jul 16, 2026