‘हनुमान अंश’ फिल्म बनाने से पहले बृंदावन पहुंची थी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, प्रेमानंद महाराज ने दी खास सलाह, अब वायरल हो रहा वीडियो
बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को जहां थियेटर से उतारने की तैयारी चल रही थी। वहीं, अब यह फिल्म सफलता के नए मुकाम पर है।
फिल्म से जुड़ी सबसे खास तस्वीरों में 21 वर्षीय फिल्ममेकर अनुप्रिया नागर का वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना भी शामिल है। फिल्म निर्माण से पहले अनुप्रिया ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि अनुप्रिया नागर ब्रिटेन में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के दौरान स्टीव जॉब्स और नीम करौली बाबा के बीच संबंध पर रिसर्च कर रही थीं। यही खोज उन्हें भारत वापस ले आई और आगे चलकर ‘हनुमान अंश’ के निर्माण की वजह बनी।
#HanumanAnsh #PremanandMaharaj #NeemKaroliBaba #AnupriyaNagar #SpiritualCinema #FilmNews #100Crore #Vrindavan #Uttarakhand #PahadSamachar