ग्वालियर गिर्द: घूरने के विवाद में गोलीकांड: खुरेरी हत्याकांड का मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
शुक्रवार रात करीब 9 बजे ग्वालियर के खुरेरी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामूली विवाद में पड़ोसी के घूरकर देखने की बात पर गुस्से में आरोपियों ने फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, वहीं परिवार के तीन सदस्य घायल हुए थे।