महरौनी: भाजपा नेताओं और स्थानीय किसानों ने सैदपुर फीडर पर तैनात बिजली विभाग की लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार सुबह करीबन 6:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में भाजपा नेता एवं स्थानीय किसान सैदपुर फीडर पर तैनात बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने उक्त मामले में एसडीओ महरौनी से मामले की जांच कर दूसरी लाइनमैन पर कार्यवाही की मांग की है।