घोसी: घोसी में धूम धाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, हवन के बाद भक्तों में हुआ प्रसाद का वितरण
Ghosi, Mau | Apr 23, 2024 घोसी नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का रेला लगा रहा। नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थिति हनुमान मंदिर पर भक्तों ने पूजन किया। इस दौरान भक्तों ने लाल पुष्प,सिंदूर,अक्षत,मोती चूर के लड्डू आदि हनुमान जी को अर्पित कर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ा। शाम चार बजे से महा प्रसाद का वितरण किया गया।