घोसी: दोहरीघाट पुलिस ने अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
Ghosi, Mau | Apr 23, 2024 दोहरीघाट पुलिस ने द्वारा क्षेत्र देखभाल व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अमिला रेलवे स्टेशन के पास वाहन की चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहे एक संदिग्ध युवक को दोहरीघाट थानाध्यक्ष संजय सरोज के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने एक अवैध असलहा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान किया।