शाजापुर: भट्ट मोहल्ले से दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, CCTV फ़ुटेज आया सामने
शाजापुर शहर के भट्ट मोहल्ला से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। मामले में मोटरसाइकिल मालिक निखलेश पवार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश मोटरसाइकिल को चुरा कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर में आए दिन वाहन चोरी की वारदात सामने आ रही है।