पटेल नगर: एसडीएम पटेल नगर नितिन शख्य ने मॉक ड्रिल की दी विस्तृत जानकारी
पिछले कुछ महीनो में कई बार भूकंप के झटके आए, इसके सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार की अलग-अलग एजेंसियां समय-समय पर मॉक ड्रिल करके अपनी क्षमता परखने का प्रयास करती है। कड़ी में वेस्ट दिल्ली में भी कई जगहों पर भूकंप आने के बाद की एक्सरसाइज के लिए विभागों के तालमेल को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।