मेगाबजट ‘रामायण’ के लिए 2 करोड़ की 'पायर' के साथ अन्याय, 75% सिनेमाघरों से हटाई गई!
फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ ने दर्शकों के प्यार के दम पर शानदार सफर तय किया। रिलीज के दिन करीब 80 स्क्रीन्स से शुरुआत करने वाली यह फिल्म देशभर में बढ़ती मांग के बाद करीब 400 स्क्रीन्स तक पहुंच गई। लेकिन मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के बाद ‘पायर’ को देशभर के करीब 75 प्रतिशत सिनेमाघरों से उतार दिया गया।
इस फैसले से भावुक विनोद कापड़ी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सिनेमाघर संचालकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपील की है। उन्होंने कहा कि जहां एक फिल्म बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, वहीं उन्होंने अपनी फिल्म बनाने में अपनी “आत्मा” खर्च की है। कापड़ी ने अपील की कि बड़ी फिल्मों के लिए जगह बनाते समय ‘पायर’ जैसी छोटी फिल्मों को सिनेमाघरों से पूरी तरह न हटाया जाए।
अब सवाल यह है कि क्या बड़े बजट की फिल्मों की चमक के बीच छोटी और स्वतंत्र फिल्मों को सिनेमाघरों में अपनी जगह और दर्शकों तक पहुंचने का पर्याप्त मौका मिल पाएगा?
Vinod Kapri
#VinodKapri #Pyaar #Ramayana #IndianCinema #Bollywood #FilmIndustry #SmallFilms #Cinema #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Nov 7, 2026