देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी,फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनियों से हटाने और उत्पीड़न का था आरोप, SIT ने झांसी और बरेली से दबोचा।
फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित (जाली) दस्तावेजों के सहारे पूर्व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को चार कंपनियों के निदेशक (डायरेक्टर) पद से हटाने वाले गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेन्द्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पहले से ही 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।