#गुना - मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की पहल: यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण
जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में होटल वरुण, गुना में दो दिवसीय “Evidence-Based Practices on Maternal and Newborn Care Competency” प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में डीएचओ-1 डॉ. शिल्पा तातिया सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों से स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी 40 से ज़्यादा शामिल हुए।
प्रशिक्षण का संचालन लार्डल हेल्थ मास्टर प्रशिक्षकों डॉ. रश्मि, सुश्री रिंकल एवं सुश्री पद्मा द्वारा किया गया। इसमें प्रसवोत्तर रक्तस्राव, प्री-एक्लेम्पसिया एवं एक्लेम्पसिया, पार्टोग्राफ, शॉक प्रबंधन, शोल्डर डिस्टोसिया, पेल्विक परीक्षण और भी प्रसव स्थितियों सहित मातृ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने पर विशेष जोर दिया गया।
यूएनएफपीए के राज्य कार्यालय के मार्गदर्शन एवं डॉ दीपेश गुप्ता यूएनएफपीए स्टेट हेड के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मेघा गुप्ता, जिला फैसिलिटेटर, यूएनएफपीए, गुना द्वारा किया गया।
यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता-वृद्धि एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए संयुक्त रूप से प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
11 views | Guna, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026