🔳आईटीआई ढीमरखेड़ा में मनाया गया पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह, उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों का हुआ सम्मान
🔳कटनी - शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ढीमरखेड़ा में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण प्रमुख श्री बृजेश उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आकृति एवं शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्राचार्य डॉ. आरती सोनकर शामिल हुईं। इसके अलावा डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. नागवंशी, डॉ. मनोज गुप्ता, संस्थान के प्राचार्य श्री संत सिंह एवं डॉ. राजाराम साहू सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवम बर्मन, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अनमोल चौरसिया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशमा परवीन और तेजस्वनी तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। आईटीआई में मिलने वाला व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने कौशल को लगातार निखारने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में मौजूद वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों ने भी सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान और परिवार का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में कौशल विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अर्पित शुक्ला, जबलपुर एवं नोडल प्राचार्य शासकीय आईटीआई कटनी श्री देवेश कुमार मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समारोह की व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रभारी एवं नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने निभाई। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य श्री संत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 22, 2026