लोहरदगा: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मनहो वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच के साथ वृद्धजनों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं
झालसा रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के मनहो गांव स्थित वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।