#बिसाऊ में BJP का बड़ा #POWER SHOW !
बिसाऊ में आखिरकार रूठे पदाधिकारियों को मनाया, निकली विजय #संकल्प यात्रा
#सांसद नरेंद्र खीचड़ की अगुवाई में भाजपा ने दिखाई एकजुटता, पालिका में बोर्ड बनाने का किया आह्वान
बिसाऊ। नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद सामने आई नाराजगी के बीच आखिरकार पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए रूठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लाने में सफलता हासिल की। बुधवार को सांसद नरेंद्र खीचड़ की मौजूदगी में भाजपा ने शहर में विजय संकल्प यात्रा निकालकर चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया।
यात्रा की शुरुआत थाना सर्किल स्थित शहीद रामस्वरूप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद विजय संकल्प यात्रा बाईपास, मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार और शीतला चौक होते हुए 132 नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत की मन्नत भी मांगी।
इस दौरान सांसद नरेंद्र खीचड़, चुनाव प्रभारी निर्मल सासवत, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार धोलपुरिया, विलास सैनी, कपिलेश शर्मा, नवरतन बारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री, अभिषेक मिश्रा, श्रीकिशन स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, गोपी किशन पारीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रूठों को मना कर भाजपा ने दिखाया दम
टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर उभरी नाराजगी के बीच निकाली गई यह विजय संकल्प यात्रा भाजपा की एकजुटता और चुनावी ताकत का संदेश देने वाली मानी जा रही है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और बिसाऊ नगरपालिका में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
“टिकट बंटे तो बगावत की चिंगारी… लेकिन अब रूठों को मनाकर भाजपा ने दिखाया दम! बिसाऊ की सड़कों पर निकली विजय संकल्प यात्रा… क्या इस एकजुटता से नगरपालिका की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा होगा? चुनावी रण में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है!”
#Bissau #Bisau #बिसाऊ #झुंझुनूं #Jhunjhunu #Rajasthan #राजस्थान #नगरपालिका_चुनाव2026 #नगरपालिका_चुनाव #BJP #भाजपा #विजय_संकल्प_यात्रा #विजय_संकल्प #नरेंद्र_खीचड़ #BJPBissau #BissauElection2026 #BreakingNews #LatestNews #Shekhawati #ShekhawatiExpress #चुनाव_2026 #भाजपा_जिंदाबाद #भारतमाताकीजय