हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बैरियर नंबर 6 से 62 पव्वे देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 62 पव्वे देशी शराब के साथ बैरियर नंबर 6 से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सचिन कुमार सलेमपुर का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार शाम 4 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।