हरिद्वार: जगजीतपुर में जंगली हाथी ने सेल्फी खींच रहे लोगों को दौड़ाया, वीडियो आया सामने
जंगलों से निकल कर आबादी क्षेत्र में आ रहे हाथियों के पीछे हूटिंग करना और सेल्फी खींचना शरारती तत्वों को भारी पड़ गया, जंगली हाथी ने युवकों को दौड़ा लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना मंगलवार रात साढ़े दस बजे करीब जगजीतपुर की है। वन विभाग ने पहले ही लोगों को हाथियों के झुंड पर हूटिंग ना करने और सेल्फी ना खींचने की हिदायत दी हुई है।