हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने जगजीतपुर में नमामि गंगे कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र ने बुधवार को जगजीतपुर में नमामि गंगे कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम को आंगनबाड़ी केंद्र में बहुत कम बच्चों की उपस्तिथि देखने को मिली। इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे कार्यालय में सहायक अभियंता को देरी से आने पर फटकार लगाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ उन्होंने stp का निरीक्षण किया।