हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 52 टैट्रा पैक देशी शराब के साथ 2 तस्करों को पकड़ा
नगर कोतवाली पुलिस ने त्योहारी सीजन के चलते नशा तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। पुलिस ने 27 टैट्रा पैक देशी शराब के साथ आरोपी सुमित बिष्ट को शिव घाट और 25 टैट्रा पैक देशी शराब के साथ मोहन राम को ऋषिकुल से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार शाम 4 बजे करीब दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया।