हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी पुलिस की गोली, साथी बदमाश फरार
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश के साथी फरार होने में कामयाब रहे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल जिला अस्पताल रवाना हो गए हैं।