हरिद्वार: दीपावली से पहले उल्लुओं को लेकर वन विभाग हुआ अलर्ट, एडवाइजरी जारी; मायापुर में डीएफओ ने दी जानकारी
दीपावली से पहले उल्लू को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है लिहाजा जंगल में गस्त भी बढ़ा दी गई है। मायापुर में हरिद्वार के डीएफओ वैभव सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन मुख्यालय से इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। वनकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई। उल्लू को लेकर जो भ्रांति फैली हुई है, उससे भी लोगों को बचना चाहिया। वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है।