तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग
कौशाम्बी: सरायअकिल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली उनकी कार के पिछले गेट में जा लगी, जबकि देव रस्तोगी बाल-बाल बच गए।
तहरीर के मुताबिक, रात करीब 11:55 बजे विकास हॉस्पिटल एवं डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की। घटना के बाद देव रस्तोगी तत्काल सरायअकिल थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी।
देव रस्तोगी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर हमलावरों की पहचान करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भविष्य में भी जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
#Kaushambi #SaraiAkil #Firing #CrimeNews #KaushambiNews TodayIndiaPlus @uppolice @inc_uttarpradesh @cmoffice_up