कोल: भुजपुरा में 5 रुपये को लेकर विवाद, परिवार के दबंग लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 थाना नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा से एक मामला प्रकाश में आया है।जहां ₹5 के विवाद में परिवार के लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट करते हुए उसको घायल कर दिया।घायल महिला ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराया महिला का आरोप है कि बच्चे को दिए गए ₹5 के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने ही उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए भेजा।