कोल: पनेठी NH-34 पर रोड क्रॉस कर रहे हलवाई को अज्ञात ट्रक ने रोंदा, हादसे में हलवाई की मौके पर हुई मौत
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके पनेठी NH-34 की है।जहां रोड क्रॉस कर रहे हलवाई को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया।हादसे में हलवाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात ट्रक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी अलीगढ़ भेज दिया है।घटना शनिवार की देर शाम 7 बजे की बताई जा रही है।