मथुरा: होली गेट मंडल की तिरंगा यात्रा से तिरंगे के रंग में रंगी कान्हा की नगरी, गूंजे भारत माता की जय के उद्घोष
देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आई। भारतीय जनता पार्टी होली गेट मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति का एक नया अलख जगा दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, देशभक्ति के तरानों और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों के बीच निकला