जांजगीर: डिजिटल क्रॉप सर्वे के बिना नहीं बेच सकेंगे धान, 31 अक्टूबर तक फसल का रिकॉर्ड दर्ज कराना अनिवार्य
जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को अपने खेतों में लगी फसल का रिकॉर्ड डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज कराना जरूरी होगा। खेत में धान की फसल का रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद ही खरीदी प्रक्रिया में आगे बढ़ने में सुविधा होगी। निर्धारित समय-सीमा में गिरदावरी पूरी नहीं होने पर किसानों को धान बेचने के लिए टोकन लेने में।