टोंक: पुरानी टोंक पंचकुइयां दरवाजा क्षेत्र स्थित बावड़ी में तैरता मिला युवक का शव
पुरानी टॉक के पंचकुइयां दरवाजा क्षेत्र स्थित बावड़ी में शनिवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पुरानी टोंक थाना अधिकारी नेमीचंद गोयल ने मय जाप्ता के मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव निकलवाया। शव कि पहचान आबिद पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी जमा मस्जिद कच्ची बस्ती बहीर टोंक के रूप में हुई है।