टोंक: शहर के गांधी गौशाला में वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने की शिरकत
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से शहर गांधी गौशाला में सफाई अभियान व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, मुख्य कार्यकारी परशुराम धानका, भाजपा नेता प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, अभयमल बम, आनंद बम, बालकिशन गर्ग मौजूद रहे।