बालूमाथ: लाटू गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो किशोरों सहित तीन घायल
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम 6 बजे बारियातू थाना क्षेत्र के लाटू गांव के पास हुई बाइक दुर्घटना में दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के कशमार ग्राम अंतर्गत सूअरधरी टोला निवासी घुटन गंझू के पुत्र उपेंद्र गंझू, सुनील गंझू तथा चाई ग्निवासी आशीष कुमार गंझू के रूप में हुई। जिनका इलाज बालूमाथ CHC में चल रहा है