Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

गोह थाना क्षेत्र के घाटों गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर 70 वर्षीय वृद्ध किशोरी साव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी साव को पहले गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, किशोरी साव अपने गांव से पश्चिम बधार की ओर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। जब किशोरी साव ने आरोपियों को देखकर वापस लौटने का प्रयास किया, तो आरोपी सीताराम साव और अन्य लोगों ने बाइक से उनका पीछा किया। उन्होंने लाठी-डंडों से किशोरी साव पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गोह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में सीताराम साव सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। किशोरी साव के तीन बेटे हैं।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 20, 2026

MORE NEWS

🚨 मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, 5 लोगों की दर्दनाक मौ*त

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार रात भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

#Muzaffarnagar #UPNews #Rain #Accident #BreakingNews

🚨 मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, 5 लोगों की दर्दनाक मौ*त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार रात भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। #Muzaffarnagar #UPNews #Rain #Accident #BreakingNews

Rafiganj, Aurangabad | Jul 20, 2026

जलजमाव की समस्या का त्वरित समाधान, आपदा प्रबंधन टीम ने किया निरीक्षण।
#Madanpur #Aurangabad #Bihar #DisasterManagement #FloodRelief #WaterLogging #HeavyRain #BDO #Administration #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #MadanpurNews #RainUpdate #PublicService #आपदाप्रबंधन #मदनपुर #औरंगाबाद #बिहार #जलजमाव #बारिश #ब्रेकिंगन्यूज #BCLNews

जलजमाव की समस्या का त्वरित समाधान, आपदा प्रबंधन टीम ने किया निरीक्षण। #Madanpur #Aurangabad #Bihar #DisasterManagement #FloodRelief #WaterLogging #HeavyRain #BDO #Administration #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #MadanpurNews #RainUpdate #PublicService #आपदाप्रबंधन #मदनपुर #औरंगाबाद #बिहार #जलजमाव #बारिश #ब्रेकिंगन्यूज #BCLNews

Rafiganj, Aurangabad | Jul 20, 2026