नवाबगंज: नहामऊ गांव में बारिश के कारण मुख्य सड़क जलमग्न, विकास कार्यों की खुली पोल, आवागमन बाधित
मसौली क्षेत्र स्थित नहामऊ गांव में बारिश से ही विकास कार्यों की पोल खुल गई है। नहामऊ से डाडियामऊ होते हुए कुरथरा त्रिलोकपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग के पास एक सरकारी विद्यालय भी है।