शाहबाद: देवरी में निकली खाटू श्याम की शाही पालकी, भजनों पर श्रद्धालु झूमे
Shahbad, Baran | Nov 17, 2026 देवरी कस्बे में श्याम परिवार व सामूहिक सहयोग से बाबा खाटू श्याम की शाही पालकी निकाली गई। देव धाम सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। तीन डीजे पर गूंजते भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चले। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।