जतारा: बैरबार गांव में अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर हुई मौत
बैरबार गांव में अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, मकान मे सो रहे बुजुर्ग की जल जाने से हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी। जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैरबार में बीती रात को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। बैरबार गांव के एक मकान में आग लग जाने से 65 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।